BHU में छात्र को जाति पूछकर थप्पड़ मारने वाला सपा नेता हिमांशु यादव गिरफ्तार, सीसीटीवी में रिकॉर्ड था मामला: पीड़ित ने दर्ज कराया था मुकदमा

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में जाति पूछकर छात्र की पिटाई करने वाले आरोपी सपा छात्र नेता हिमांशु यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

छात्र प्रशांत मिश्रा को उसने थप्पड़ मारी थी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसको लेकर प्रोक्टोरियल बोर्ड ने वाराणसी की लंका थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पूरी घटना विश्वविद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। एफआईआर के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित छात्र ने न्याय देने की माँग की थी और विश्वविद्यालय को रैगिंग से छात्र-छात्राओं को सुरक्षा देने की माँग भी की थी। घटना उस वक्त हुई थी, जब छात्र विभाग से कक्षा की ओर जा रहा था। आरोपित ने उससे नाम पूछा और कोर्स पूछा। इसके बाद विवाद हुआ।