लाइब्रेरी में 20 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, मरी मिली: पीड़ित परिजन बोले- जहर देकर DC यादव, विकास यादव और बबलू यादव ने मारा

बिहार के आरा जिले में छात्रा के साथ लाइब्रेरी में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। परिजन ने जहर देकर गलत हरकत करने की आशंका जताई है। वहीं, गलत दवा के डोज से भी मौत की संभावना बताई जा रही है। सही कारण को लेकर जाँच की जा रही है।

दरअसल, घटना गुरुवार (22 मई 2025) शाम हसनबाजार थाना क्षेत्र की है। 20 वर्षीय स्नातक की छात्रा लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी। वहाँ दूसरे फ्लोर पर तीन दोस्तों ने छात्रा का बलात्कार किया। फिर लाइब्रेरी से किसी दोस्त ने परिजन को छात्रा की तबियत बिगड़ने की सूचना दी। फिर परिजन पहुँचे, तो छात्रा बाहर गेट पर आपत्तिजनक अवस्था में पड़ी थी।

इसके बाद आनन-फानन में उठाकर छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने शर्मिंदगी के डर से पुलिस को सूचना नहीं दी और गाँव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

रविवार (25 मई 2025) को छात्रा के भाई ने पुलिस से मामले की शिकायत की। इसी आधार पर आरोपित डीसी यादव को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने अपने दो और साथी विकास यादव और बबलू यादव का नाम भी बताया। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।