बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत दस लाख बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।
ये बातचीत NaMo ऐप के जरिए हुई, जिसमें पीएम मोदी जी ने भोजपुरी में कार्यकर्ताओं को अभिवादन किया। उनका मकसद चुनाव प्रचार को जोरदार बनाने और जमीन पर कार्यकर्ताओं के सुझाव लेना था। एनडीए में सीट बंटवारे के बाद पीएम मोदी ने सभी को अभियान में कूदने और अपने आइडिया शेयर करने को कहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर बूथ वर्कर उनके इलाके का मोदी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं के वीडियो बनाकर इलाके के परिवारों को दिखाओ और मेरी तरफ से गारंटी दो। बिहार की माँ-बहनों की बड़ी भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा, “इस बार बिहार में डबल दिवाली आएगी। एक तो जीएसटी से पहले दिवाली मना ली, अब 20 अक्टूबर को असली दिवाली है। लेकिन असली मजा 14 नवंबर को एनडीए की जीत वाली दिवाली में आएगा। इसमें बिहार की बहन-बेटियाँ कमाल करेंगी।”
बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के जरिए भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर बहुत प्रसन्नता हो रही है। https://t.co/Y4wVNLDtaI
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2025
पीएम मोदी ने बिहार एनडीए सरकार की नई महिला रोजगार योजना की तारीफ की। बोले, “मुझे खुशी हुई कि एक करोड़ 20 लाख बहनों के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे जा चुके हैं। बहनें बहुत खुश हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि दीपावली, छठ पूजा की तैयारी के बीच चुनाव का महा-उत्सव भी जोरों पर है। आप सब दिन-रात चुनावी कामों में लगे रहो। भाजपा का हर सदस्य आपके परिश्रम को सलाम करता है। शुभकामनाएं!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हर घर से आवाज आ रही है- एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार, इससे बनेगी सुशासन की सरकार।” उन्होंने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ को महज कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी की जड़ों की ताकत बताया।
आज बिहार के हर घर से एक ही आवाज सुनाई दे रही है…
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 15, 2025
एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार,
इससे बनेगी सुशासन की सरकार।
-पीएम @narendramodi pic.twitter.com/fZfIQFwCNS
पीएम मोदी ने कहा, “जैसे बूँद-बूँद से घड़ा भरता है, वैसे हर मजबूत बूथ से पार्टी जीतती है। बिहार भाजपा के कार्यकर्ता इस संकल्प से आगे बढ़ रहे हैं, ये देखकर अच्छा लगता है।”
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सीट बँटवारा घोषित किया था। भाजपा और जेडीयू को 101-101 सीटें मिलीं। बाकी 29 सीटें लोजपा (रामविलास) को, छह रालोएस (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) को और छह हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) को। ये गठबंधन बिहार में मजबूत लहर पैदा कर रहा है। पीएम मोदी का ये संवाद कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।

