पटना स्थित लालू यादव के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर रविवार (19 अक्तूबर 2025) को राजद नेता मदन शाह ने जोरदार हंगामा किया। मधुबन विधानसभा से RJD से टिकट की दावेदारी कर रहे मदन शाह का कहना है कि उन्हें 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट मिलने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन टिकट किसी और को दे दिया गया।
मदन शाह ने आरोप लगाया कि RJD नेता संजय यादव ने उनसे ₹2.7 करोड़ की माँग की थी, जिसे उन्होंने देने से इनकार किया। इसके बाद उनका टिकट काट दिया गया। उनका कहना है कि पार्टी ने उनके साथ विश्वासघात किया। मीडिया के कैमरे पर रोते-बिलखते हुए उन्होंने कुर्ताफाड़ लिया और सड़क पर लोटपोट गए. उन्होंने 2 करोड़ से अधिक कीमत में टिकट बेचने का आरोप भी लगाया।
Patna, Bihar: RJD leader Madan Prasad says, "…We have been treated unfairly. Tejashwi Yadav did not give us a ticket and instead sold it for ₹2.70 crore…" pic.twitter.com/7EHukprSwI
— IANS (@ians_india) October 19, 2025
इसी तरह, JDU में भी कई नेताओं के टिकट कटने के बाद हंगामा मचा। गोपालपुर विधानसभा से JDU विधायक रहे गोपाल मंडल ने नीतीश कुमार के आवास के सामने प्रदर्शन किया और रो-रोकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय फॉर्म भरने के लिए भी कार्रवाई की।
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा। पहला चरण 6 नवंबर को है, जिसमें 121 सीटों पर मतदान होगा। वहीं दूसरा चरण 11 नवंबर को है, जिसमें 122 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा। टिकट बंटवारे को लेकर सियासी उठा-पटक और नेताओं के विरोध प्रदर्शन ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।

