मंच पर बैठा था RJD विधायक रंजीत यादव, माइक पर ‘भूरा बाल साफ करो’ का नारा लगा रहा था मुखिया पति मुनारिक यादव: Video वायरल, लोगों को याद आया जंगलराज

बिहार के गया जिले में 8 जुलाई 2025 को अतरी विधानसभा क्षेत्र में एक धरना प्रदर्शन के दौरान ‘भूरा बाल साफ करो’ का विवादित नारा गूंजा। इस धरने की अगुवाई RJD विधायक रंजीत यादव कर रहे थे।

वायरल वीडियो में सोहड़ा पंचायत के मुखिया के पति मुनारिक यादव को यह नारा लगाते देखा गया। धरने में सांसद प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मनीष कुमार, अजय निराला समेत कई लोग मौजूद थे। IANS के पत्रकार सौरभ राज ने इस वीडियो को शेयर किया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

‘भूरा बाल’ का मतलब भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और लाला (कायस्थ) समुदाय से है।

बता दें कि भूरा बाल साफ करो का नारा लालू यादव ने 90 के दौर में दिया था, जिसके बाद से बिहार में जातीय नरसंहारों का सिलसिला शुरु हो गया था। हालाँकि बाद के साल में राजद इस नारे से पल्ला झाड़ती रही कि लालू यादव ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

वायरल हो रही अखबार की कटिंग

इस घटना ने बिहार में फिर से जातीय तनाव की आशंका बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोग RJD और रंजीत यादव की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं।