बिहार के मुजफ्फरपुर में एक हिंदू महिला टीचर को जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। यहाँ तक कि टीचर को गोमांस खाने, बुर्का पहनने के लिए भी प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने पुलिस से ससुर मोहम्मद बशीर, सास जिला खातून, देवर मोहम्मद शम्मीर और देवरानी अंजुम परवीन के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उसकी 2019 में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा मिल्की टोला के रहने वाले मुस्लिम युवक से लव मैरिज हुई थी। युवक ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी करता है। इस मैरिज से पीड़िता के ससुराल वाले नाराज थे और वे शुरू से ही पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे।
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले उसे हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करने से रोकते हैं और मुस्लिम तौर-तरीके थोपते हैं। पीड़िता को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया, यहाँ तक कि गोमांस खिलाया गया। अगर पीड़िता विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती, गाली-गलौज की जाती और जान से मारने की धमकी तक दी जाती।
दैनिक भास्कर से बातचीत में पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसके ससुराल में महिलाओं को केवल बच्चे पैदा करने का जरिया समझा जाता है और उसे भी ज्यादा बच्चे पैदा करने का दबाव बनाया गया ताकि भविष्य में उनसे मजदूरी कराई जा सके। स पर ज्यादा बच्चे पैदा करने का दबाव बनाया जाता था ताकि भविष्य में उनसे मजदूरी कराई जा सके।
पीड़िता ने बताया कि जब भी उसका पति उसका साथ देता है या बीच-बचाव करता है तो ससुराल वाले उसके पति के साथ भी मारपीट करते हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते 18 फरवरी 2026 को उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई और कपड़े तक फाड़ दिए गए। उसने यह भी दावा किया कि कई बार उसकी हत्या करने की कोशिश की गई।
इस घटना को लेकर 20 से 40 लोगों की भीड़ जुटाकर पंचायत भी की गई, जहाँ उसके खिलाफ लोगों को भड़काने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके ससुर ने उसके और उसके पति के खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण वाद दायर किया है, जो फिलहाल लंबित है। इसी कानूनी विवाद के बाद परिवार में तनाव और ज्यादा बढ़ गया।
मामले में काजी मोहम्मदपुर थाना के SHO चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी आरोपों की गंभीरता से जाँच कर रही है।

