बिहार की राजनीति में 5 मार्च 2026 एक ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस खास मौके पर उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे, जो NDA उम्मीदवारों के समर्थन में विशेष रूप से पटना पहुँचे हैं। नीतीश कुमार के इस कदम के साथ ही अब बिहार में नई सरकार के गठन और अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं।
अमित शाह की मौजूदगी में भरा पर्चा
दरअसल 5 मार्च नामांकन का आखिरी दिन है और सुबह से ही पटना विधानसभा में भारी गहमागहमी रही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
#WATCH | NDA's Rajya Sabha candidates from Bihar, including Nitish Kumar and Nitin Nabin, file their nomination in the presence of Union Minister Amit Shah in Patna. pic.twitter.com/VGtsX0xl3T
— ANI (@ANI) March 5, 2026
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम और एनडीए के कई बड़े नेता विधानसभा में मौजूद रहे। शाह की मौजूदगी को बिहार में होने वाले बड़े राजनीतिक बदलाव और सत्ता हस्तांतरण के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

