उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बिरयानी की दुकान पर लगे इस्लामी झंडे को हटाने को लेकर जबरदस्त हंगामा और मारपीट हुई है। अयोध्या फोरलेन पर छावनी क्षेत्र के पास स्थित इस दुकान पर झंडा उतारने की बात पर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। झंडा हटाने के लिए कहने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू महासंघ के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर इस्लामी भीड़ ने हमला कर दिया।
पुलिस का सख्त एक्शन और FIR
इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने तुरंत बिरयानी दुकान के मालिक शैलेश यादव, दुकान के संचालक रफीक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया।
BREAKING: Mob allegedly attacked Bajrang Dal Activists and Vishwa Hindu Mahasangh leaders after they asked a biryani shop owner to remove a suspected Pakistan flag symbol in Basti, UP.
— Treeni (@TheTreeni) December 12, 2025
Govind Das seriously injured, shifted to district hospital; Manmohan Tripathi and a policeman… pic.twitter.com/v0bOFb8F1P
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने दुकान संचालक समेत करीब सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने से जुड़ी धाराओं में मुकदमा (FIR) दर्ज किया है। हिरासत में लिए गए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
उच्चस्तरीय जाँच के निर्देश
सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे मामले की गहन और उच्चस्तरीय जाँच शुरू कर दी गई है। उन्होंने साफ कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान पर हिंसा फैलाना गंभीर अपराध है, और जो भी सबूत मिलेंगे, उसके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

