पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से मतदाताओं को डराने की शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि तृणमूल कॉन्ग्रेस कोलकाता पुलिस का गलत इस्तेमाल कर वोटरों को डरा रही है और निगरानी कर रही है।
उनका कहना है कि उनके चुनाव प्रचार के दौरान सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और मिलने वाले मतदाताओं की पहचान कर रहे थे, जिससे उन्हें बाद में डराया जा सके।
शिकायत में लगाए गए आरोप और माँगें
शिकायत के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि वह भवानीपुर क्षेत्र में डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों को उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया। आरोप है कि ये पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे और उनका काम उन लोगों की पहचान और जानकारी दर्ज करना था जो उनसे मिलने आ रहे थे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा और वोटर डराने की कोशिश बताया है।
Democracy Under Attack in Bhabanipur
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) April 5, 2026
I have sent a strong complaint to the Hon'ble Chief Election Commissioner against the Trinamool Congress for brazenly misusing Kolkata Police as their personal surveillance squad.
While I was peacefully conducting door-to-door campaigning in… pic.twitter.com/DXo3rE2s6K
शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से ‘वॉच ड्यूटी’ के तहत लगाया गया था और उनकी गतिविधियों की देखरेख वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही थी। साथ ही यह आरोप लगाया गया है कि इस तरह की कार्रवाई संविधान के तहत निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
BJP उम्मीदवार ने चुनाव आयोग से माँग की है कि संबंधित पुलिस अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से हटाया जाए, पूरे मामले की स्वतंत्र जाँच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी विपक्षी उम्मीदवार की निगरानी न की जाए और उनका उत्पीड़न न हो। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

