भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश राजनीति में बड़ी फेरबदल की है। पार्टी ने 4 राज्यों के अध्यक्ष बदले हैं। इसमें पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और त्रिपुरा शामिल हैं।
पंजाब का नया अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो को बनाया गया है, वे बरनाला से दो बार के विधायक हैं। वहीं दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी दी गई है। हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामि हैं।
वहीं हरियाणा में रेडियोलॉजिस्ट में गोल्ड मेडल रह चुकी डॉ. अर्चना गुप्ता और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को अध्यक्ष चुना गया है।

