भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली के स्थानीय निकाय चुनावों में एकतरफा जीत हासिल की है। आधिकारिक नतीजों के अनुसार, बीजेपी ने दमन जिले की जिला पंचायत की 16 में से 15 सीटें, नगर परिषद की 15 में से 14 सीटें और सरपंच की 16 में से 15 पोस्ट पर जीत दर्ज की। यह क्षेत्र में पार्टी की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
Gratitude to my sisters and brothers of Dadra and Nagar Haveli, Daman and Diu for blessing BJP with phenomenal support in the Sarpanch, District Panchayat and Councillor elections held across the UT. This indicates the UT's strong connect with our Party’s development agenda. I…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2025
पीएम मोदी ने भी चुनाव परिणाम के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सभी का आभार व्यक्त किया। दीव जिले में बीजेपी ने जिला पंचायत की सभी 8 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया।
वहीं दादरा एवं नगर हवेली जिले में पार्टी ने जिला पंचायत की 26 में से 24 सीटें जीतीं और नगर परिषद की सभी 15 सीटों पर कब्जा किया। इन परिणामों के साथ, बीजेपी ने केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव में स्थानीय स्तर पर अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है।

