कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP और RSS की तुलना जहरीले सांप से की। पंजाब के बठिंडा में BJP कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब बीजेपी के पूर्व प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह ने कहा कि कॉन्ग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी से न केवल राजनीतिक माहौल खराब होगा, बल्कि इससे समाज में वैमनस्य फैलाने की भी कोशिश की गई।
असम की एक चुनावी रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “कुरान शरीफ में साफ लिखा है, नमाज पढ़ते वक्त भी अगर कोई जहरीला सांप सामने आ जाए तो नमाज छोड़ दो और पहले उस सांप को मार दो। आज RSS और भाजपा वही सांप हैं, अगर आप उन्हें नहीं मारोगे, तो बचोगे नहीं।”
#WATCH | Bathinda: BJP workers file a complaint against Congress President Mallikarjun Kharge, over his 'Snake' remark.
— ANI (@ANI) April 10, 2026
Punjab BJP state former secretary Sukhpal Singh Sra says, "… Congress President Mallikarjun Kharge, while addressing the Muslim community in an election… pic.twitter.com/sZvNFB7lUz
BJP के पूर्व प्रदेश सचिव ने बताया कि बठिंडा के SSP को औपचारिक शिकायत सौंपी गई है और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की गई है। बीजेपी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तो वे न्याय के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएँगे।

