बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘हक’ का टीजर मंगलवार (23 सितंबर 2025) को रिलीज हो गया है। यह फिल्म पूर्व पत्रकार जिग्ना वोरा की किताब ‘बानो: भारत की बेटी‘ पर आधारित है और सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक शाह बानो केस से प्रेरित है। यामी गौतम ने टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
फिल्म की कहानी 1970 और 80 के दशक के उस कानूनी संघर्ष को दर्शाती है, जब शाह बानो नाम की एक 62 वर्षीय महिला को उनके मियाँ मोहम्मद अहमद खान ने तीन तलाक दे दिया था। शाह बानो ने गुजारे-भत्ते की माँग की, लेकिन उनके मियाँ ने देने से मना कर दिया। यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा, जिसने 1985 में तलाकशुदा महिलाओं के लिए गुजारे-भत्ते का अधिकार सुनिश्चित किया।
A fight for dignity, justice and for what’s rightfully hers – #HAQ!
— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) September 23, 2025
Inspired by the landmark Supreme Court Judgement of Mohd. Ahmed Khan vs Shah Bano Begum.
In cinemas on 7th November, 2025@emraanhashmi @vartikasinghh #DanishHusain @ChadhaSheeba @aseemjh @Suparn… pic.twitter.com/c9axSqY4IP
लेकिन 1986 में राजीव गाँधी सरकार ने एक कानून लाकर इस फैसले को पलट दिया था। यह फिल्म तीन तलाक के ऐतिहासिक मुद्दे को फिर से सामने लाती है, जिसकी पृष्ठभूमि पर मोदी सरकार ने तीन तलाक कानून बनाया था। सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

