एपस्टीन फाइल्स में एंड्रयू का नाम आया था।बताया जा रहा है कि जब एंड्रयू ब्रिटेन के व्यापार मामलों के एंबेसडर थे, तब उन्होंने एपस्टीन को गुप्त सरकारी दस्तावेज मुहैया कराए थे। थॉमस वैली पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि नोरफोक और बर्कशायर में तलाशी ली जा रही है।
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने की वजह से शाही परिवार को झटका लगा है। एंड्रयू को शाही परिवार ने ‘प्रिंस’ का सम्मान छीन लिया और उन्हें विंडसर एस्टेट के शाही बंगले से बेदखल कर दिया गया। फाइल्स में एंड्रयू की तस्वीर सामने आने के बाद ये कार्रवाई की गई, हालाँकि एंड्रयू ने हमेशा खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है।

