CBSE 12वीं की कॉपियों की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू, अंकों से संतुष्ट नहीं हैं छात्र तो ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 1 जून 2026 को 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के पूनर्मुल्यांकन और सत्यापन के लिए पोर्टल ओपन कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट postresult.cbseit.in/pvr पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मुल्यांकन के लिए हर विषय पर 100 रुपए जमा करने होंगे। अगर आप अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी चाहते हैं तो हर विषय के लिए 100 रुपए भुगतान करना होगा।

अगर आप अपनी कुछ प्रश्नों की जाँच कराना चाहते हैं, तो फिर हर प्रश्न का 25 रुपए जमा करने होंगे। सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इससे संबंधित जानकारी शेयर की है।

  1. सीबीएसई 12वीं के पुनर्मुल्यांकन की प्रक्रिया

  2. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएँ।
  3. मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिका की स्कैन प्रति डाउनलोड करें।
  4. उत्तर की तुलना सीबीएससी की नंबर सिस्टम के मुताबिक करें।
  5. जिस उत्तर में नंबर नहीं दी गई है अथवा गणना में गलती है तो उसकी पहचान करें
  6. जरूरत लगे तो अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करें।
  7. आवेदन ऑनलाइन जमा करें और पैसे जमा करें