छत्तीसगढ़ के कांकेर में 70 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 4 DVCM-9ACM भी शामिल: AK-47-SLR-सिंगल शॉट राइफल समेत 8 हथियार भी किए जमा

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 21 माओवादी कैडर के 70 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 4 डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर (DVCM), 9 एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और 8 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा 50 नक्सलियों ने BSF कैंप में सरेंडर किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 21 माओवादी कैडर ने 18 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया, इनमें 13 महिला कैडर और 8 पुरुष कैडर हैं। नक्सलियों ने 3 AK-47 राइफलें, 2 SLR राइफलें, 6 संख्या .303 राइफलें, 2 सिंगल शॉट राइफलें और 1 BGL हथियार भी जमा किए हैं।

उधर, कांकेर के कामतेड़ के BSF कैंप में भी करीब 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिनमें बटालियन कमांडर स्तर के नक्सली भी शामिल बहैं। अधिकारियों ने बताया कि इन नक्सलियों को पुनर्वास दिलाने के लिए जगदलपुर ले जाया जाएगा। केंद्र सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास का वादा किया है।