पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश चीन से फाइटर जेट खरीदने जा रहा है। वह फाइटर जेट जिसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने मजा चखा दिया था। जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश की वायुसेना पुराने F-7 फाइटर जेट को अपने बेडे़ से हटाने जा रहा है। उसकी जगह 24 चीनी J-10CE को लगाएगा।
यह डील अगस्त 2026 में फाइनल होने की उम्मीद है। हर फाइटर जेट की कीमत 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 380 करोड़ रुपए हैं। इस हिसाब से बांग्लादेश ₹18,500 करोड़ रुपए इस पर खर्च करेगा।
इससे पहले बांग्लादेश ने इटली के यूरोफाइटर के लिए लेटर ऑफ इंटेंट साइन किया था। लेकिन अब चीनी सौदे पर उसका पूरा ध्यान है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वक्त इस जेट का इस्तेमाल पाकिस्तान ने किया था और pl-15 के नाम से इसे भारत पर दागा। इसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। हालाँकि चीनी सेना J-10CE का इस्तेमाल अभी भी सबसे ज्यादा करती है। यह बांग्लादेश के फाइटर जेट से काफी बेहतर हैं। कीमत भी इसकी पश्चिमी देशों के फाइटर जेट से कम है।

