दिल्ली के त्रिलोकपुरी में 11वीं के छात्र को नाबालिग दोस्तों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान 17 साल के मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहित का पड़ोस में रहने वाले दोस्त से झगड़ा चल रहा था। सोमवार (05 जनवरी 2025) शाम मोहित अपने दोस्तों के साथ बैठा था, तभी कुछ लड़के उसके पास आए और बहस करने लगे। बहस मारपीट तक पहुँच गई। लड़कों ने लाठी-डंडों से तब तक हमला किया, जब तक मोहित बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिरा।
बेहोशी की हालत में मोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मयूर विहार थाने की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है। आरोपित नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, उन्हें CCL (Child in Conflict with Law) के तौर पर ट्रीट किया जा रहा है।

