तमिलनाडु के पहले ईसाई मुख्यमंत्री विजय थलापति अपने टीम का गठन कर रहे हैं। विजय ने टीम में अपने ज्योतिषी रिकी राधान पंडित वेट्ट्रीवेल को भी खास जगह दी है, उन्हें मुख्यमंत्री का राजनीतिक ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) बनाया गया है।
मंगलवार (11 मई 2026) को मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय में राजनीतिक मामले के प्रभारी (OSD) का पद एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, सरकारी विभागों और जनता के साथ समन्वय बिठाना होता है और मुख्यमंत्री के ओर से जारी बयानों और कार्यों को संभालना होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राधान पंडित ने चुनावी अभियान के दौरान TVK के प्रवक्ता के तौर पर काम किया है। वे सीएम विजय की राजनीतिक सफर में कई वर्षों से उनके साथ हैं। कई इंटरव्यू में राधान पंडित विजय औऱ उनकी पार्टी की ‘सुनामी जीत’ की भविष्यवाणी चुनावी नतीजों से पहले ही कर चुके थे।
राधान पंडित ने ही विजय के शपथग्रहण का समय तय किया था। पहले विजय का शपथग्रहण 10 मई को शाम 3.45 बजे होना था, लेकिन पंडित के दिए मुहर्रत के अनुसार कार्यक्रम को सुबह 10 बजे रखा गया।

