उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार इलाके में भीड़ के हमले में मारे गए हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (11 अक्टूबर 2025) को मुलाकात की। मुलाकात के बाद उनकी पत्नी की वीडियो सामने आई है, जिसमें वह कह रहीं हैं कि वो सीएम योगी की कार्रवाई से संतुष्ट है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरिओम वाल्मीकि की पत्नी संगीता अपने पिता छोटे लाल और बेटी अन्यना के साथ सीएम योगी से मुलाकात करने लखनऊ पहुँचीं थीं। जिसके बाद उनका यह बयान आया है। वीडियो में संगीता ने कहा है, “मुख्यमंत्री को मैं धन्यवाद देने आई हूँ। मुझे पूरा न्याय मिल रहा है और जितने भी दलित लोग हैं उनको न्याय सिर्फ योगी सर ही दिला सकते हैं। अन्यथा कोई नहीं दिला सकता।”
योगी आदित्यनाथ से हरिओम बाल्मिकी के परिवार ने की मुलाकात
— ??Jitendra pratap singh?? (@jpsin1) October 12, 2025
चोरी की अफवाह में भीड़ ने पीटकर हरिओम बाल्मीकि की करी थी हत्या @myogiadityanath से मिलकर संतुष्ट हुआ हरिओम वाल्मीकि का परिवार
मृतक की पत्नी बोली “सिर्फ बाबा ही कर सकते है दलितों की रक्षा”
CM #योगी ने पीड़ित परिवार को… pic.twitter.com/hq6xOOECVM
उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने मुझे 6 लाख 90 हजार रुपए दिए हैं और मुझे एक नौकरी भी देने के लिए बोला है। वो मुझे एक आवास भी देंगे। मैं बहुत संतुष्ट और बहुत खुश हूँ, मुझे पूरा सपोर्ट मिल रहा है।”
बता दें कि फतेहपुर जिले के मूल निवासी दलित व्यक्ति हरिओम वाल्मीकि को भीड़ ने चोर होने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

