‘अम्मा का गोश्त मिला तो…’: CM योगी की माँ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्लाह पर UP के 84 थानों में FIR, लोग एक्शन की माँग लेकर प्रदर्शन पर उतरे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कुल 84 थानों में एफआईआर दर्ज की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मौलाना के खिलाफ आईपीसी की धारा 196 (1), 299 और 353 (1) (सी) के तहत केस को दर्ज किया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले मौलाना की एक वीडियो सामने आई थी इसमें वो साफ कहता सुनाई पड़ रहा था कि अगर 250 ग्राम तक किसी पर योगी जी की अम्मा का गोश्त/माँस पाया जाता है तो उसके घुटनों से नीचे गोली मारकर छेद करने का आदेश है।

इसी बयान के बाद पूरा विवाद भड़का लोग लगातार उनके बयान के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई कर मौलाना की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

राजनीतिक तौर पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के तार पहले ओवैसी की पार्टी AIMIM से जुड़े थे। वर्ष 2025 में जोकीहाट विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया था। इसके बाद वह प्रशांत किशोर की जन सुराज में शामिल हो गए, लेकिन चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया।