उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन किया। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के अगले 9 दिनों में अलग-अलग थीमों पर सरकार के काम पर चर्चा परिचर्चा होगी।
सीएम योगी ने कहा, “कल से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इस दौरान रमजान का महीना भी चल रहा है। परसों अलविदा की नमाज होगी और 20 या 21 को ईद भी हो सकती है। कहीं कोई हलचल है क्या? शालीनता के साथ सारे पर्व और त्योहार मनाए जा रहे हैं कहीं कोई हलचल नहीं। यही है सुरक्षा। कल से त्योहार है लोगों में खुशी है। कोई भय, तनाव, अराजकता, अव्यवस्था, कर्फ्यू का भय नहीं, दंगे का भय नहीं।”
उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पर आधारित वार्षिक पुस्तक 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' के विमोचन हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/H6Qxtf7Yyy
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 18, 2026
उन्होंने उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले भर्ती नहीं होती थी। क्योंकि पहले की सरकार की नीयत साफ नहीं थी। वे नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते थे। हमने 9 सालों में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी है, जिसमें 2 लाख 19 हजार केवल पुलिस भर्ती हुई है।”
सीएम योगी ने बताया, “मैं जब सिंगापुर और जापान की यात्रा पर गया था। तो वहाँ का हर मंत्री और हर उद्यमी हम यूपी में इसीलिए आना चाहते हैं क्योंकि यहाँ जीरो टोलरेंस और जीरो करप्शन की नीति है। 2017 से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो पता नहीं लग पाता था कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। आज देश का 55 % फीसदी इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्रेसवे के रूप में यूपी के पास है, जो गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद 60% हो जाएगा।”
प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को गिनाते हुए सीएम ने कहा, “लगातार यूपी ने नेशनल से लेकर इंटरनेशनल कनेक्टिविटी को बेहतर किया है। हर जिला मुख्यालय फोर लेन से जुड़ा है। देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क यूपी के पास है। यूपी में 7 शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। देश का पहला रोप-वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बन रहा है और देश का पहला इनलैंड वाटरवे भी वाराणसी से बल्दिया के बीच में यूपी में बन रहा है। प्रदेश में 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट और 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं और 5वाँ देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है।”
प्रदेश में एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट पर बात करते हुए सीएम ने कहा, “हमारी सरकार ने सबसे पहला फैसला अन्नदाता किसानों के लिए लिया था। और किसानों का ऋण माफ किया था। आज वही यात्रा किसान सम्मान निधि तक पहुँच गई है। उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर के क्षेत्र में ग्रोथ रेट बढ़ा है। अगर इसका उदाहरण देखना है तो हमारे किसी मंत्री की सेहत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।”

