Monday, March 24, 2025

दिल्ली को बनाया कूड़ादान, बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों को दिया आधार कार्ड: चुनावी रण में उतरे CM योगी, केजरीवाल को दी यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती

दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी की तरफ से प्रचार करने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुँचे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली को ‘कूड़ादान’ बना डालने का आरोप लगाया।

सीएम योगी ने कहा कि इन लोगों ने दिल्ली को कूड़ादान बना दिया है। यहाँ बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या घुसपैठियों की भीड़ है। इन्हें AAP नेताओं के घरों से आधार कार्ड बनाकर दिया जा रहा है। आप दिल्ली और नोएडा की सड़कों को देखिए, अंतर साफ दिख जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली में 2020 में दंगे हुए। आप के MLA और पार्षद इस साजिश के पीछे मिले। ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं।”

सीएम योगी ने चैलेंज करते हुए कहा, “मैंने बतौर सीएम और मेरी कैबिनेट ने जिस तरह से संगम में डुबकी लगाई, स्नान किया… क्या यमुना जी में अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री वैसी डुबकी लगा सकते हैं?”

बता दें दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव नजदीक आने के बाद सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।