केरल में महिला विधायक को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश करते कॉन्ग्रेस नेता चेरियन फिलिप का वीडियो वायरल हो गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि 71 साल के कॉन्ग्रेस नेता चेरियन फिलिप कोल्लम की विधायक बिन्दु कृष्णा को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वह उसका हाथ अपनी तरफ खींच रहे हैं और बिन्दु कृष्णा को अपने करीब लाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल बिन्दु कृष्णा कॉन्ग्रेस नेता से हाथ मिलाना चाहती थी। विधानसभा में जीत के बाद विधायक कॉन्ग्रेस मुख्यालय पहुँच रहे थे, जहाँ नेता उनके स्वागत में खड़े थे।
71 year old Congress leader Cherian Philip attempted to forcibly hug another Congress leader Bindu Krishna, who won the Assembly election in Kollam.
— Incognito (@Incognito_qfs) May 7, 2026
And other party workers were just laughing at her. Pathetic 😡 pic.twitter.com/poWW3Uhg0H
71 साल के वरिष्ठ नेता फिलिप ने कृष्णा के बढ़ाए हाथ को नजरअंदाज करते हुए उसे गले लगाने की कोशिश की। वह साफ तौर पर असहज लग रही थी। उसने हाथों से फिलिप को करीब आने से रोका। फिलिप ने उसके हाव-भाव को नजरअंदाज करते हुए उसे जबरदस्ती करीब लाने लगे। आखिरकार बिंदु कृष्णा ने उसे खुद से दूर धकेला और वहाँ मौजूद दूसरे लोगों से मिलने के लिए आगे बढ़ गई।
ये घटना केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के कॉन्ग्रेस प्रदेश मुख्यालय में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्से का इजहार करते हुए कॉन्ग्रेस नेता को ‘बीमार’ कहा। एक यूजर ने लिखा, “यह आदमी जो कर रहा है, क्या वह सच में बीमार है?”
इस वीडियो ने महिलाओं की सुरक्षा पर भी एक बहस छेड़ दी। एक महिला विधायक अपने पार्टी कार्यालय के सामने कई नेताओं के होते हुए भी सुरक्षित नहीं है। कई लोगों ने चेरियन फिलिप को पार्टी से निलंबित करने की माँग की है।

