‘सनातन धर्म इस देश का नाश कर देगा’: कॉन्ग्रेस नेता हुसैन दलवई की दिखी हिंदू घृणा, उदयनिधि स्टालिन का किया समर्थन

DMK के नेता और तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म का नाश किए जाने के बयान का कॉन्ग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद हुसैन दलवई ने समर्थन किया है। उन्होंने उदयनिधि स्टालिन की सनातन का नाश किए जाने की टिप्पणी को सही बताया और कहा कि सनातन धर्म और हिंदू धर्म में कोई संबंध नहीं है।

हुसैन दलवई ने आगे कहा, “सनातन धर्म सिर्फ ब्राह्मणों के लिए धर्म है और उसमें हिंदू धर्म के लोग नहीं आते हैं। बहुजन समाज को समझ आना बहुत जरूरी है। स्टालिन के बेटे जो बोले वो बिल्कुल सही बोले, यह सनातन धर्म इस देश को खत्म करेगा। सनातन धर्म ने जाति व्यवस्था और ब्राह्मणों का वर्चस्व स्थापित किया। अभी ये फिर वही सत्ता लाना चाहते हैं।”