‘सत्ता में आते ही जेल में डालेंगे, नहीं छोड़ेंगे’: चुनावी रैली में राहुल गाँधी ने असम CM को दी धमकी, कहा- हाथ जोड़ेगा

असम विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गहमगहमी तेज होती जा रही है। इसी बीच कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने बिस्वनाथ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को धमकी दी है। अपने संबोधन में राहुल गाँधी ने न सिर्फ राजनीतिक बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी सीएम सरमा को घेरा और खुलेआम धमकी दी।

जनसभा के दौरान राहुल गाँधी ने कहा, “हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट चीफ मिनिस्टर, सबसे जादा नफरत फैलाने वाला चीफ मिनिस्टर, सबसे ज्यादा उल्टी सीधी बात करने वाला चीफ मिनिस्टर, असम का चीफ मिनिस्टर है। और यह पता है क्यों इतनी उल्टी सीधी बात कर रहा है, क्योंकि यह जानता है कि कॉन्ग्रेस पार्टी के बब्बर शेर इसको जेल में डालने जा रहे हैं।”

राहुल ने आगे कहा, “भईया कभी ना कभी ये हमारे हाथ आएगा, यह आज भाग ले, कल भाग ले, कोई फर्क नहीं पड़ता, कभी ना कभी यह कॉंग्रेस पार्टी के बब्बर शेरों के हाथ में आएगा। और फिर देखना ये जो इधर उधर जंप मारता है, ये सब बंद हो जाएगा, हाथ जोड़ेगा, असम की जनता से माफी माँगेगा, कॉन्ग्रेस पार्टी के नेताओं से माफी माँगेगा।”

अंत में राहुल ने कहा, “मैं आज ही बता रहा हूँ माफी का कोई मतलब नहीं है, कार्रवाई इस पे होगी, कानूनी कारवाई इस पे होगी, इसको जितना भी जंप लगाना है, लगाने दो, जितनी भी हरकत अभी कर रहे है, कर ले, मगर इसको हम छोड़ेंगे नहीं।”