मध्य प्रदेश के अशोक नगर में ग्वालियर ग्रामीण सीट से कॉन्ग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने RSS को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। विधायक ने कहा, “जो मर्द थे वे जंग में गए, जो हि@$ थे वे संघ में गए।” आगे बोलते हुए कहा, “समझ गए न इशारा ही काफी है।”
दरअसल, मंगलवार (08 जुलाई 2025) में अशोक नगर में प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज FIR के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कॉन्ग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने मंच से कार्यकर्ता को संबोधित किया। तभी विधायक ने यह टिप्पणी की। इसके बाद SDPO विवेक शर्मा ने अशोक नगर में विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की घोषणा की। इसके तुरंत बाद ही SDM बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने सभी को रिहा की घोषणा कर दी।
गौरतलब है कि जीतू पटवारी पर अशोकनगर के ही गजराज लोधी ने बीजेपी कार्यकर्ता पर मारपीट और मैला खिलाने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत गजराज लोधी ने 25 जून 2025 को जीतू पटवारी के ओरछा दौरे पर की थी। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता ने जीतू पटवारी पर गजराज को बहकाकर शिकायत करने के आरोप में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी।

