AI समिट में शर्टलेस ड्रामे के बाद अब ‘PAID प्रोपेगेंडा’ पर उतरी कॉन्ग्रेस, बदनाम करने के लिए दे रही मुँह माँगी कीमत: सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर्स ने ही खोली पोल

कॉन्ग्रेस पार्टी की राजनीति देश की प्रगति को भी बदनाम करने की होती है। AI समिट के दौरान युवा कॉन्ग्रेसियों का ‘शर्टलेस विवाद’ अभी खत्म नहीं हुआ था कि अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने कॉन्ग्रेस पार्टी की PR टीम की गंदी चालों को बेनकाब करना शुरू कर दिया है।

इंस्टाग्राम के कई इन्फ्लुएंसर्स ने दावा किया है कि कॉन्ग्रेस की PR टीम ने उन्हें समिट के खिलाफ नेगेटिव वीडियो बनाने के लिए भारी भरकम पैसे ऑफर किए। कॉन्ग्रेस की इस घटिया साजिश का मकसद सिर्फ राजनीति के लिए देश के गौरव को दुनिया की नजरों में गिराना था।

कॉन्ग्रेस की PR टीम का ‘गंदा खेल’ और ऑफर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, कॉन्ग्रेस की ओर से इन्फ्लुएंसर्स को 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपए तक का लालच दिया गया। इन्फ्लुएंसर्स ने वीडियो बनाकर खुद बताया कि कॉन्ग्रेस की PR टीम देश की छवि को बदनाम करने के लिए लोगों को पैसे बाँट रही है।

कुछ इन्फ्लुएंसर्स ने स्क्रीनशॉट भी दिखाए, जिसमें लिखा था कि ‘आप जो माँगोगे हम देंगे, बस इस AI समिट को बदनाम करो।’ इस पीआर टीम का मुख्य एजेंडा यह था कि इन्फ्लुएंसर्स वीडियो में यह झूठ फैलाएँ कि इस समिट में आने वाला सारा निवेश अंबानी और अडानी की जेब में जा रहा है। कॉन्ग्रेस चाहती थी कि देश के विकास से जुड़े इस बड़े आयोजन को केवल दो उद्योगपतियों का फायदा बताया जाए, ताकि आम जनता के बीच भ्रम पैदा हो।

इन्फ्लुएंसर्स का करारा जवाब- ‘थोड़ा रिसर्च तो कर लेते’

कॉन्ग्रेस की इस साजिश को तब झटका लगा जब कई देशभक्त इन्फ्लुएंसर्स ने इस ‘पेड प्रोपेगेंडा’ का हिस्सा बनने से मना कर दिया और उल्टा कॉन्ग्रेस की टीम को ही आइना दिखा दिया। कई यूजर्स ने करारा जवाब देते हुए कहा कि AI समिट किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का है।

इन्फ्लुएंसर्स ने कॉन्ग्रेस की PR टीम को लताड़ते हुए कहा कि पैसा ऑफर करने से पहले थोड़ा रिसर्च कर लेते तो पता चलता कि यह आयोजन भारत को भविष्य की तकनीक में लीडर बनाने के लिए है।

अपडेटबता दें कि इन्फ्लुएंसर्स की वीडियो सामने आने के बाद कॉन्ग्रेस ने इन्हें धमकाने का काम शुरू किया है। IYC लीगल सेल ने धमकी दी है कि या तो आपत्तिजनक कंटेंट को 24 घंटे में डिलीट किया जाए वरना उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा