बेंगलुरु के अब्बिगैरे इलाके से एक चौंकाने वाला Video सामने आया। इस वीडियों में एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और उनके परिवार को इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ द्वारा उनके ही घर के गलियारे (कॉरिडोर) में धमकाते हुए देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस Video में दावा किया जा रहा है कि सफेद शर्ट पहनकर भीड़ का नेतृत्व कर रहा शख्स स्थानीय कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता रहमान मलिक है।
‼️ Islamic Invasion – Retd Army Threatened
— Sanket (@Sanket15213) April 22, 2026
In Muslim League CONgress ruled Karnataka an ex Soldier family has been threatened with serious consequences by a mob of Muslims barging into his apartment corridor.
The wife of the retd army man had some indecent experience with these… pic.twitter.com/NpDuMD6j2p
क्या है पूरा विवाद और वायरल वीडियो का सच?
सोशल मीडिया पर ‘इस्लामिक इन्वेजन’ जैसे दावों के साथ शेयर किए जा रहे इस Video में देखा जा सकता है कि इस्लामी भीड़ ने बुजुर्ग दंपत्ति को घेर रखा है। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक की पत्नी के साथ कुछ अनबन हुई थी, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में सामने वाले पक्ष को पाकिस्तानी कह दिया।
इसके जवाब में इस्लामी भीड़ ने उनके घर में घुसकर हंगामा किया। Video में एक शख्स चिल्लाते हुए कह रहा है कि ‘यह तुम्हारे बाप का मुल्क नहीं है’ और ‘यह कर्नाटक है’।
इस्लामी भीड़ ने दी ‘सड़क पर घसीटने’ की चेतावनी
Video के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आ रहा है। भीड़ में शामिल लोग बुजुर्ग पूर्व सैनिक को ‘आखिरी चेतावनी’ देते हुए कह रहे हैं कि वे बुजुर्ग को सड़क पर घसीटकर उनका अपमान करेंगे। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे कॉन्ग्रेस सरकार में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति से जोड़ रहे हैं। कई यूजर्स ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद को टैग करते हुए बुजुर्ग परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग की है।

