I love Muhammad के पोस्टर से टकराई क्रिकेट बॉल, इस्लामी कट्टरपंथी बवाल करने उतरे: बरेली की घटना, हिंदू बोले- इन्हें बस माहौल खराब करने का मौका चाहिए

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मामूली घटना ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। आजम नगर इलाके में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। उनकी गेंद गलती से ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे एक पोस्टर पर लग गई। मुस्लिम दंगाईयों ने इसपर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते, बात हिंदू पक्ष से कहासुनी और विवाद तक पहुँच गई। तुरंत पुलिस मौके पर पहुँची और मामला शांत कराया।

फिलहाल, दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत की गई है। पुलिस जाँच कर रही है। इलाके में किसी भी उपद्रव को रोकने के लिए सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सिटी ने कहा कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हो चुका है।

तुष्टिकरण के आरोप और मौके की तलाश

हिंदू पक्ष की महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब भी मुस्लिम अपना कोई पर्व मनाता है, तो हिंदू हमेशा सहयोग करता है। लेकिन होली, दिवाली या नवरात्रि के समय मुस्लिम पक्ष के कुछ खुराफाती लोग जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं।

महिलाओं का साफ आरोप है कि पोस्टर विवाद उसी का हिस्सा है। यह माहौल खराब करने की जानबूझकर कोशिश थी। मुस्लिम पक्ष को सिर्फ एक मौके की तलाश थी। बच्चों की गेंद लगने को उन्होंने दंगा-फसाद का बहाना बना दिया।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इतनी छोटी सी बात पर इतना बड़ा विवाद खड़ा करना सही नहीं था। कोतवाली थाना इंचार्ज अमित कुमार ने भी बताया कि गेंद लगने से महिलाओं में विवाद हुआ था। मामूली विवाद पर मुस्लिम पक्ष की आपत्ति के कारण मामला बढ़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया है।

प्रदर्शन का ऐलान और प्रशासन की सख्ती

इस तनावपूर्ण माहौल के बीच, IMC प्रमुख मौलाना तौकीर ने जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन एक-एक कदम फूँक-फूँक कर रख रहा है ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इलाके में भारी फोर्स तैनात की गई है।