एमपी के दमोह से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ दलित लड़की को मुस्लिम लड़के ने 3 साल तक धोखे में रखा। जब राज खुला कि वह अयान खान है, तो लड़की ने रिश्ता तोड़ लिया। शातिर अयान खान ने पीड़िता का अपहरण कर लिया और उसे भोपाल ले गया। लड़की का कई दिनों तक यौन शोषण करता रहा।
लड़की के परिजनों को अयान खान पर शक हुआ। जब पुलिस उसके घर पर पहुँची तो वह गायब मिला, इससे शक गहरा गया। पुलिस ने भोपाल से दोनों को बरामद किया।
दरअसल 29 सितंबर को दलित युवती दमोह से गायब हुई थी। दलित हिन्दू लड़की को पुलिस तलाश करते करते भोपाल पहुँची और 10 दिनों बाद बरामद किया। लड़की ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। उसने बताया कि अयान खान ने राज नाम रख कर उससे दोस्ती की और 3 साल तक अँधेरे में रखा।
जब उसे असली नाम पता चला तो लड़की ने उससे बात बंद कर दी। 29 सितंबर को अयान उसके घर के बाहर पहुँचा और थोड़ी देर बात करने के लिए बाहर आने को कहा। लड़की घर से बाहर थोड़ी दूर गई। उसकी कार वहाँ खड़ी थी और उसने उसे जबरदस्ती कार में बिठाया और भोपाल ले गया।
लड़की के परिजन भटकते रहे। पुलिस भी लड़की के घर के बाहर से गायब होने की घटना की छानबीन में जुट गई। पुलिस को अयान के बारे में पता चला तो वह उसके घर पहुँची। अयान घर से गायब मिला। इसके बाद पुलिस उसे भोपाल जाकर अयान को गिरफ्तार किया और लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

