ससुर जाकिर रोज करता था रेप, तंग आकर बहू ने ब्लेड से काटा दिया प्राइवेट पार्ट: सबकुछ जानते हुए भी मियाँ शहजाद रहता था चुप, मुजफ्फरनगर का मामला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार (17 जुलाई) दोपहर करीब ढाई बजे एक बहू ने अपने ससुर जाकिर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। ससुर की उम्र 67 साल है और बहू की उम्र 23 साल है। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित बहू का आरोप है कि उसका ससुर रोज उसका रेप करता था।

वह उसकी घिनौनी हरकतों से पूरी तरह तंग आ चुकी थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में रेप की शिकार प्रताड़ित महिला को हिरासत में ले लिया है। घटना के तुरंत बाद घायल ससुर को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।

मियाँ ने नहीं किया भरोसा, मजबूर होकर बहू ने खुद उठाया कदम

पीड़ित बहू ने पुलिस को अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई है। उसने बताया कि ससुर जाकिर घर में काम करते समय भी उसे लगातार छेड़ता रहता था। वह काफी समय से इस घिनौने अत्याचार को चुपचाप सह रही थी। जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तो उसने अपने मियाँ शहजाद को इस बारे में सब कुछ बताया। लेकिन अफसोस की बात यह है कि उसके मियाँ ने भी अपनी बीवी की बात पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया।

मियाँ शहजाद से कोई मदद न मिलने के बाद बहू बिल्कुल अकेली पड़ गई थी। उसे पूरा यकीन था कि उसका ससुर आगे भी उसके साथ गलत काम करेगा। इसी डर और लाचारी के कारण उसने पहले से ही अपने पास एक ब्लेड रख ली थी। शुक्रवार दोपहर जब ससुर ने फिर से घिनौनी हरकत करने की कोशिश की, तो बहू ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद वह घबराकर तुरंत घर से बाहर निकल गई।

पड़ोसियों को रो-रोकर बताया था दर्द, महिलाओं ने कहा- बहू ने बिल्कुल सही किया

इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जब ससुर दर्द से चिल्लाने लगा, तब पड़ोसियों को घटना का पता चला। पड़ोसियों ने ही पुलिस को फोन करके इस मामले की जानकारी दी। ससुर जाकिर मुजफ्फरनगर में ही टेंपो चलाता है। पड़ोस में रहने वाली एक महिला नाजरा ने बताया कि ने पहले भी मोहल्ले के लोगों को रो-रोकर अपना दुखड़ा सुनाया था।

पीड़िता ने बताया था कि उसका ससुर उसके साथ हर दिन ज्यादती और गलत काम करता है। वह घर से बहुत कम बाहर निकलती थी। उसने जिन कुछ औरतों को यह बात बताई थी, उस समय किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। अब इस घटना के बाद आसपास की महिलाओं का कहना है कि बहू ने जो किया, वह बिल्कुल सही किया। महिलाओं के मुताबिक, ऐसे अत्याचारी इंसान को सजा मिलनी ही चाहिए थी।

7 साल पहले हुआ था निकाह, हरियाणा में रिक्शा चलाता है मियाँ

इस परिवार की स्थिति भी काफी दयनीय है। जाकिर के बेटे शहजाद का निकाह 7 साल पहले से हुआ था। उनकी दो मासूम बेटियाँ भी हैं, जिनमें एक की उम्र 5 साल और दूसरी की 6 साल है। जाकिर की बीवी की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में सिर्फ ससुर जाकिर, बहू और उसकी दोनों छोटी बच्चियाँ ही साथ रहती थीं।

पीड़िता का शौहर शहजाद पिछले 2 साल से हरियाणा में रह रहा है। वह वहाँ पर किराए का रिक्शा चलाकर किसी तरह अपने परिवार का पेट पालता है। पति के घर से दूर रहने का फायदा उठाकर ही ससुर अपनी बहू का लगातार शोषण कर रहा था। पुलिस ने अब इस पूरे मामले की जानकारी हरियाणा में रह रहे शौहर शहजाद को दे दी है।