देहरादून में 14 साल की हिंदू किशोरी से गैंगरेप, 3 नाबालिग मुस्लिमों ने जंगल में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम: बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने पकड़ा

देहरादून में 14 साल की एक नाबालिग लड़की को तीन नाबालिग मुस्लिम लड़कों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया। उन्होंने पीड़ित लड़की को जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की माँ की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता की माँ के मुताबिक, गुरुवार (12 मार्च 2026) की शाम करीब 7 बजे उनकी बेटी धुलाई के लिए आए कपड़े देने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान एक परिचित मुस्लिम लड़के ने उसे फोन कर हरिद्वार बाईपास के पास एक स्कूल के पास बुलाया। जब वह वहाँ पहुँची तो पहले से दो और मुस्लिम लड़के मौजूद थे।

आरोप है कि तीनों उसे बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले गए। वहाँ उन्होंने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। लड़की के बेहोश होने के बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार (13 मार्च 2026) की सुबह आरोपित एक ई-रिक्शा से लड़की को उसके घर के बाहर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर लड़की ने परिवार को पूरी घटना बताई।

मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुँचे और आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें डिटेन कर लिया है।