दिल्ली के करावल नगर में भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, लोग जान बचाकर भागते दिखे: Video वायरल

दिल्ली के करावल नगर के प्रकाश विहार में बुधवार (03 जून 2026) देर शाम एक 4 मंजिला इमारत ढह गई। हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इस भयानक मंजर को कैद किया है। सड़क पर खड़े लोग इस मंजर को देख हैरान हैं।

दो सेकेंड के भीतर इमारत भरभराकर गिर गई। आसपास सड़क पर खड़े लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। कुछ लोग अपने वाहनों से उल्टे पाँव वापस जाने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हालाँकि, इस इमारत के गिरने से किसी को भी हानि नहीं पहुँची है। बताया गया कि इमारत में दोपहर में ही दरारें दिखाई दी थीं। इसके बाद इमारत को खाली करा दिया गया था। इमारत ढहने के बाद मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और DDMA की टीमें मौके पर पहुँची। फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है।