प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में दिल्ली मेट्रो फेज-5(ए) परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस चरण में कुल 16 किलोमीटर लंबी तीन नए मेट्रो कॉरिडोर बनाए जाएँगे। इनमें 9 किलोमीटर का आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, 2 किलोमीटर का एयरोसिटी से IGD एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और 3.9 किलोमीटर का तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज शामिल हैं।
इस परियोजना की कुल लागत 12,014 करोड़ रुपए है, जिसे केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय एजेंसियों से लिया जाएगा। आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, बॉटनिकल गार्डन-आरके आश्रम मार्ग लाइन का विस्तार होगा और सेंट्रल विस्टा क्षेत्र को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी देगा। इससे कर्तव्य भवनों में काम करने वाले लगभग 60 हजार कर्मचारियों और रोजाना आने वाले करीब दो लाख यात्रियों को लाभ मिलेगा।
बाकी दो कॉरिडोर एयरोसिटी-तुगलकाबाद लाइन का विस्तार भी होगा, जिससे एयरपोर्ट और दक्षिणी दिल्ली के इलाकों जैसे साकेत, तुगलकाबाद और कालिंदी कुंज की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
Delhi's infrastructure gets a major boost!
— Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2025
Cabinet's approval for three new corridors as part of Delhi Metro's Phase V(A) Project will expand our capital's metro network, thus boosting 'Ease of Living' and reducing congestion.https://t.co/PiWd4e31oP
इन विस्तारों में कुल 13 नए स्टेशन बनेंगे, जिनमें 10 भूमिगत और 3 एलिवेटेड होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह फैसला दिल्ली के बुनियादी ढाँचे को बढ़ावा देगा, ‘ईज ऑफ लिविंग’ बढ़ेगी और जाम कम होगा।

