दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार (01 जून 2026) को 17 साल के नाबालिग लड़के की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को जमीन पर पड़ा पाया। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना रात 10 बजे के आसपास की है। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के परिवार ने बताया कि अभिषेक का कुछ महीने पहले कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था, जिसमें उन युवकों को जेल हो गई थी।
#WATCH | Delhi: Visuals from the spot after a stabbing incident was reported at PS New Usmanpur. A 17-year-old was found dead. A case under Section 103(1) of the BNS is being registered at PS New Usmanpur. Further investigation is ongoing. https://t.co/Mht0WeXTRj pic.twitter.com/meFeCKhkRo
— ANI (@ANI) June 1, 2026
जेल से लौटने के बाद वे अभिषेक को धमकियाँ दे रहे थे। सोमवार को जब अभिषेक किसी काम से घर से बाहर निकला तो उन दोनों ने अभिषेक को घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से वार किया। अभिषेक के शरीर पर चाकू के 15 निशान मिले हैं।
पुलिस ने अभिषेक को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने इलाके को सील कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

