दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साउथ-ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बीती रात मुठभेड़ के बाद 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इलाके में अवैध रूप से रह रहे हैं और आपराधिक वारदातों में शामिल हैं। इसी आधार पर एंटी एक्सटॉर्शन-किडनैपिंग सेल की टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों की ओर से 3 राउंड गोलियां चलाई गईं जिसके जवाब में पुलिस ने भी 3 राउंड फायर किए। हालाँकि, इस मुठभेड़ में किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने मौके पर ही सभी 6 आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 2 देसी पिस्टल, 1 देसी 12 बोर की बंदूक, 5 कारतूस और एक बटनदार चाकू बरामद हुआ।
Delhi Police Crime Branch has apprehended six Bangladeshi nationals after an encounter in the Sarita Vihar area. During the operation, the accused allegedly attacked the police team and opened fire. In retaliatory action, the police team also fired back. No injuries were…
— ANI (@ANI) April 15, 2026
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी आरोपी बांग्लादेश के रहने वाले हैं और उन पर डकैती जैसी वारदातों में शामिल होने का शक है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे दिल्ली में कब से रह रहे थे, किन-किन अपराधों में शामिल रहे हैं और क्या उनका किसी बड़े गिरोह या स्थानीय नेटवर्क से संबंध है।

