पन्नू के ‘सिख फॉर जस्टिस’ ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर जताया ऐतराज: कहा- ऑस्ट्रेलिया में नहीं होने देंगे कॉन्सर्ट

दिलजीत दोसांझ के बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के पैर छूने को लेकर खालिस्थानी संगठन ने सिख फॉर जस्टिस ने कड़ा विरोध किया है। संगठन ने 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पंजाबी सिंगर के कॉन्सर्ट को बंद करवाने की धमकी दी है। वहीं 1 नवंबर को अकाल तख्त साहिब ने ‘सिख नरसंहार स्मरण’ दिवस मनाने की घोषणा की है।

खालिस्तानी संगठन का कहना है कि अमिताभ बच्चन वो शख्स हैं, जिन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद ‘खून का बदला खून’ जैसे नारे का समर्थन किया और जनता को उकसाया। इसकी वजह से 30000 से ज्यादा सिखों का कत्लेआम किया गया। ऐसे में दिलजीत दोसांझ का अमिताभ बच्चन का पैर छूना सरासर गलत है।

दरअसल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम के सीजन 17 में दिलजीत दोसांझ 31 अक्टूबर 2025 को दिखने वाले हैं। इसका प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसमें दिलजीत अमिताभ बच्चन के पैर छूते और गले लगते दिख रहे हैं।