डिएगो गार्सिया एयरबेस से ईरान पर हमले के लिए UK की परमिशन में हुई देरी, US ऱाष्ट्रपति हुए नाराज: ट्रंप ने कहा- बहुत निराश हूँ, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की आलोचना की है। ट्रंप ने बताया कि वे बहुत निराश हैं क्योंकि स्टार्मर ने शुरुआत में ब्रिटिश हवाई अड्डों को ईरान पर हमला करने में अमेरिका के उपयोग करने की अनुमति नहीं दी थी।

ट्रंप ने एक ब्रिटिश अखबार से बातचीत में कहा कि यह निर्णय बहुत देर से लिया गया और ऐसा शायद हमारे देशों के बीच पहले कभी नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि शायद स्टार्मर को कानूनी परेशानियाँ सोचकर परेशान थे।

उसके बाद हालाँकि ब्रिटिश सरकार ने सीमित रक्षा संबंधी उपयोग के लिए अमेरिका को अपने एयरबेस प्रदान करने की अनुमति दे दी। इसका मतलब यह है कि अमेरिकी सेना कुछ ठहराव और खास उद्देश्य के लिए ब्रिटेन के बुनियादी सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन पूरी तरह ब्रिटेन हमले में साथ नहीं है।

ये बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है, जिसका असर पूरे मिडिल ईस्ट पर हो रहा है। मिडिल ईस्ट के ज्यादातर देशों में मिसाइलें और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। इस जंग की शुरुआत शनिवार (28 फरवरी 2026) से हुई, जब इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान पर हमले किए।

इसी हमलों के लिए अमेरिका ने ब्रिटेन से डिएगो गार्सिया और RAF फेयरफोर्ड जैसे एयरबेस से हमले करने की इजाजत माँगी थी। लेकिन ब्रिटेन सरकार ने अगले दिन रविवार (01 मार्च 2026) को इसकी इजाजत दी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि वह खास और सीमित डिफेंसिव मकसद के लिए अमेरिका को डिएगो गार्सिया तक जाने देंगे।