अमेरिका के वेनेजुएला पर हमले और निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप की नजर मादुरो के वफादार मंत्री डियोसडाडो कैबेलो पर है। उन्हें ट्रंप प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर वह अमेरिकी माँगों के मुताबिक नहीं चलेंगे, तो अगला नंबर उनका हो सकता है।
Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने डियासडाडो कैबेलो को चेतावनी दी है कि अगर वह सहयोग नहीं करते, तो उनका भी वही हाल होगा जो मादुरो का हुआ है। बता दें कि मादुरो को ‘नारको-आतंकवाद’ के आरोप में पकड़कर अमेरिका ले जाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेनेजुएला में सुरक्षा बलों के प्रमुख मंत्री डियोसडाडो कैबेलो पर मानवाधिकारों के हनन का आरोप है। वह मादुरो के वफादारों में से एक हैं, जिन पर डोनाल्ड ट्रंप ने देश में स्थिरता के लिए भरोसा किया है। अमेरिकी अधिकारी कैबेलो को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि उनका दमन का इतिहास है और रोड्रिगेज के प्रतिद्वंदी हैं। वे उन्हें सहयोग करने के लिए मजबूर करना चाहते हैं और बाद में उन्हें सत्ता से हटाकर देश से बाहर करना चाहते हैं।

