‘गुजरात और दूसरी जगहों के अनपढ़ लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं’: केरल की रैली में ऊल-जलूल बोलने लगे कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, BJP ने बताया गुजरातियों-उत्तर भारतीयों का अपमान

केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विवादित बयान दिया। इसको लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा है कि कॉन्ग्रेस गुजरात और नॉर्थ इंडिया का अपमान कर रही है।

उन्होंने पूछा कि क्या गुजरात कॉन्ग्रेस, सपा, आरजेडी उनके बयान से सहमत हैं। दरअसल कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खरगे ने केरल की एक रैली में गुजराती और उत्तर भारतीयों को ‘अशिक्षित’ कह डाला।

क्या कहा कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खरगे ने

केरल के इडुक्की की एक रैली में उन्होंने गुजरात और उत्तर भारतीय राज्यों को नीचा दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मोदी गुजरात और दूसरे इलाकों के लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं क्योंकि वे अनपढ़ हैं, लेकिन केरल के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, वे बेवकूफ नहीं बनेंगे।

उन्होंने कहा, “केरल के लोग बहुत स्मार्ट हैं। वे बहुत पढ़े-लिखे हैं। मोदीजी… विजय (केरल के CM) आप दोनों गुजरात और दूसरी जगहों के अनपढ़ लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन आप केरल के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।”

अब इन कमेंट्स की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग पूछ रहे हैं कि कॉन्ग्रेस एक राज्य में चुनाव जीतने के लिए दूसरे राज्य को क्यों नीचा दिखा रही है। साथ ही, गुजरात के प्रति कॉन्ग्रेस इकोसिस्टम की नफरत बहुत पुरानी और जानी-मानी है। अब यह फिर से सामने आ गई है।

इससे पहले बंगाल में भी TMC MP महुआ मोइत्रा ने गुजरातियों पर कमेंट किया था, जिसका काफी विरोध भी हुआ था। बंगाल में भी विधानसभा चुनाव हैं।