ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित मरकज सुभानल्लाह पर एयरस्ट्राइक की थी। यह आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद का प्रमुख ठिकाना है। अब एक साल बाद यहाँ दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, पाकिस्तान सरकार ने दिए 25 करोड़#OperationSindoor #Pakistan #MarkazSubhanallah @shivank_8mishra https://t.co/5g1BoTvi94
— ABP News (@ABPNews) May 9, 2026
हमले में परिसर के तीन गुंबद, मुख्य हॉल, मदरसा अल-साबिर और मसूद अजहर के परिवार से जुड़ा रिहायशी हिस्सा बुरी तरह तबाह हो गया था। ABP न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार से अक्टूबर 2025 में मिले करीब 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपए की मदद से जैश अपने ध्वस्त ढाँचे को फिर से खड़ा करने में जुटा है।
मरम्मत के दौरान गुंबदों को ईंट, सरिया और प्लास्टर की मदद से दोबारा तैयार किया जा रहा है, जबकि लकड़ी के ढाँचे से उन्हें सहारा दिया गया है। मुख्य हॉल में बने गड्ढों को सीमेंट से भर दिया गया है और हमले के बाद फैले मलबे को भी साफ कर दिया गया है।
परिसर के बाहर ईंट और अन्य निर्माण सामग्री भी देखी गई है, जिससे मदरसा और रिहायशी इमारतों के दोबारा निर्माण की तैयारी मानी जा रही है। पूरे परिसर की सुरक्षा पाकिस्तान पंजाब पुलिस की स्पेशल यूनिट ‘इलीट पुलिस’ को सौंपी गई है। परिसर की बाहरी दीवार को भी पहले से अधिक ऊँचा कर दिया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी नजर आ रही है।

