‘रामायण’ वाले प्रेम सागर नहीं रहे, 84 साल की उम्र में ली अंतिम साँस

‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे और मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रेम सागर का निधन हो गया। वे 84 साल के थे और पिछले लंबे अर्से से बीमार चल रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 31 अगस्त 2025 की सुबह करीब 10 बजे दम तोड़ा।

प्रेम सागर के निधन पर ‘रामायण’ से जुड़े कलाकारों समेत पूरे बॉलीवुड ने दुख जताया है। ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ बने सुनील लहरी ने कहा है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और घरवालों को दुख सहने की ताकत दें।

1968 में FTII से ग्रैजुएट प्रेम सागर अच्छे सिनेमैटोग्राफर थे। उन्होंने ‘ललकार’, ‘चरस’, ‘अलिफ लैला’ जैसी फिल्में बनाई। साथ ही ‘विक्रम और बेताल’ जैसा टीवी सीरियल भी उन्होंने बनाया। वह सागर आर्ट्स का अभिन्न अंग थे और फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। जूहू में उनका अंतिम संस्कार होगा।