मिर्जापुर में सरोज सरगम नाम की एक महिला के खिलाफ हिंदू देवी-देवताओं पर अश्लील गाना गाने और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में 6 FIR दर्ज हो चुकी हैं। सरोज ने यूट्यूब पर माँ दुर्गा और भगवान शिव जैसे देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक गाने और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें गालियों और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
इन वीडियोज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा भड़क गया। कई यूजर्स ने एक्स पर स्क्रीनशॉट शेयर कर पुलिस से तुरंत कार्रवाई की माँग की।
संदर्भित प्रकरण में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है ।
— Mirzapur Police (@mirzapurpolice) September 18, 2025
एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “वैसे तो इस सड़कछाप गायिका के ऊपर कई FIR पंजीकृत हो चुकी हैं, लेकिन मिर्जापुर पुलिस से अनुरोध है कि साइबर एक्सपर्ट एवं पुलिस विभाग की विशेष टीम गठित करके जितना जल्दी हो सके इसकी गिरफ्तारी करें।”
मिर्जापुर पुलिस ने जवाब में कहा कि मड़िहान थाने में मामला दर्ज कर जाँच शुरू हो चुकी है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सोशल मीडिया पर लोग सरोज के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं, दावा है कि वह बार-बार धार्मिक भावनाएँ आहत कर रही है। हिंदू संगठनों ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से वीडियोज की जाँच कर रही है और जल्द कार्रवाई का वादा किया है।

