वह कहती हैं, ” मिस्टर टंडन, माफ कीजिए, लेकिन आपने गलत काम किया है। याद रखिए, हमने आपको कितनी मदद की है। भगवान आपको माफ नहीं करेगा। लोगों को गुमराह करने पर आपको शर्म आनी चाहिए। आप अस्पताल चला रहे हैं। अभी केन्द्र में बीजेपी की सरकार है। कल अगर केन्द्र सरकार नहीं रही, तो हम इसे याद रखेंगे”
Listen how Mamata Banerjee threatening officials & clinical staff of Belle Vue Hospital, Kolkata
— Flt Lt Anoop Verma (Retd.) 🇮🇳 (@FltLtAnoopVerma) May 31, 2026
Reason
They aren’t giving room to her political requirement & denied flaring up Abhishek Banerjee’s fake injuries
She is Anarchist of highest order
Today running frustrated all… pic.twitter.com/bEHgiapm9d
ममता बनर्जी ने घटना को लेकर कहा कि जब अभिषेक की हालत गंभीर नहीं थी, तो उसे आईसीयू में क्यों रखा गया था? अगर हालत ज्यादा गंभीर थी, तो उन्हें इतनी जल्दी किसके दबाव में छोड़ दिया गया। अगर अभिषेक को कुछ ही होता है, तो इसके लिए अस्पताल प्रबंध जिम्मेदार होगा।
ममता बनर्जी के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी के शरीर में खून के थक्के जमे हुए हैं और अगर उसने हेलमेट नहीं पहना होता, तो उसकी मौके पर ही मौत हो जाती।
घटना को लेकर ममता बनर्जी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया और अस्पताल प्रबंधन से पूछा। उन्होंने बंगाल के स्थानीय बीजेपी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली के बीजेपी नेता इतने बुरे नहीं हैं, जितने बंगाल के नेता हैं।
दरअसल TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के सोनारपुर दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। अभिषेक बनर्जी चुनावी हिंसा से प्रभावित लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुँचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अंडे फेंके। अभिषेक बनर्जी ने उनके साथ मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया।

