दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इमरान नाम के एक शख्स ने शादीशुदा महिला को बहलाकर उसके कई बार रेप किया और फिर उसका धर्मांतरण करने का प्रयास किया। पुलिस ने फूड डिलीवरी करने वाले इमरान को गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया है। महिला ने कहा कि इमरान उसे दिल्ली की कई मस्जिदों में लेकर गया। इसके साथ ही वह महिला को कई इलाकों के अलग-अलग होटलों में रखा।
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी का रूझान धीरे-धीरे इस्लाम की तरफ बढ़ रहा था। उसे मुस्लिम नाम पसंद आने लगे थे। शुरू में उसने इसे आम बात मानी, लेकिन एक दिन वह पत्नी को इमरान से बात करते हुए देख लिया। इसके बाद उसकी पत्नी बिना बताए 9 जनवरी 2025 को घर से चली गई। पति को आशंका हुई कि उसकी पत्नी को विजयनगर थाना क्षेत्र के खोड़ा का रहने वाला इमरान ही भगा ले गया होगा।