‘मुझे मरे असद की तस्वीर देखनी है, तभी तसल्ली होगी’: बेटे के हत्यारे के एनकाउंटर पर बोलीं सूर्या की माँ, कहा- सातों का यही हाल हो

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान मर्डर केस का मुख्य आरोपित असद अब की मुठभेड़ में मौत के बाद सूर्या की माँ का बयान सामने आया है। सूर्या की माँ सरोज का कहना है कि उसने सिर्फ एक का एनकाउंटर देखा है। वह चाहती है कि असद की तस्वीर उसे दिखाई जाए। तस्वीर देखने के बाद ही उसे विश्वास होगा कि वह मारा जा चुका है।

सरोज का कहना है कि बाकी आरोपितों को भी इसी तरह से मौत के घाट उतारा जाना चाहिए। इतना ही नहीं उनके घरों पर बुलडोजर भी चलना चाहिए। दरअसल असद सूर्या के मर्डर के बाद से फरार चल रहा था। इंदिरापुरम में असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। सूर्या को बकरीद पर कुर्बानी दिखाने के नाम पर असद ने बुलाया था और चाकू से गोंदकर हत्या कर दी।

इस मामले में 5 नामजद आरोपितों को पुलिस ने 30 मई 2026 को गिरफ्तार किया। असद के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि वह इंदिरापुरम में छिपा हुआ है। उसे पुलिस ने घेर लिया, उसने पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान असद को पुलिस ने बुरी तरह घायल कर दिया और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।