गुजरात की अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और विवादित सामग्री पोस्ट करने के आरोप में निखिल चावड़ा नामक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद हुई है जिसमें आरोपित द्वारा भगवान परशुराम और हिंदू धर्म की आस्थाओं को ठेस पहुँचाने वाले पोस्ट वायरल हो रहे थे। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और पुलिस विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की सोशल मीडिया पर सराहना की जा रही है।
Here is Nikhil Chavda. Arested by the Crime Branch, Ahmedabad police.
— Office Of Vijay Patel (@VijayGajeraO) April 20, 2026
He has posted against Shree Parshuram Ji and other Hindu Gods.
Once again, thank you so much @sanghaviharsh bhai, @GujaratPolice, and @AhmedabadPolice
Also, thanks to @ambani2_ for highlighting this to me. pic.twitter.com/xNt75eM9tj
भगवान परशुराम और ब्राह्मणों की ‘शिखा’ का अपमान
आरोपी निखिल चावड़ा पर आरोप है कि उसने भगवान परशुराम के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और ब्राह्मणों की पारंपरिक शिखा (चोटी) को लेकर एक ‘खतरनाक’ विवादित तस्वीर साझा की। जाँच में सामने आया है कि निखिल लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त था।

उसके पुराने ट्वीट्स में भी ब्राह्मणवाद के खिलाफ अत्यंत अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग पाया गया है। उसने न केवल धार्मिक भावनाओं को भड़काया, बल्कि महिलाओं और पवित्र प्रतीकों को लेकर भी घिनौनी टिप्पणियाँ की थीं।

पुलिस की कार्रवाई
सोशल मीडिया पर इस मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अहमदाबाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और आरोपित को दबोच लिया। पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है कि इस विवादित प्रचार के पीछे आरोपित का मकसद क्या था और क्या वह किसी खास समूह के इशारे पर समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल आरोपित पुलिस की हिरासत में है और उस पर कानूनी कार्रवाई जारी है।

