બહિયલમાં બે કોમ વચ્ચે જૂથ અથડામણનો મામલો.
— NewsCapital Gujarat (@NewsCapitalGJ) September 25, 2025
પોલીસે બેકાબુ ટોળાને કાબૂમાં લેવામાં ટીયરગેસના સેલ છોડ્યા હતા.
30થી વધુ લોકોની પોલીસે કરી અટકાયત.#IloveMuhammad | #IloveMahadev | #Bahiyal | #Dahegam
Report : @JournoJayesh
Anchor : @DrJuhiPatel pic.twitter.com/Ue22ymCZW2
‘न्यूज़ कैपिटल गुजरात’ के रिपोर्टर ने एक दुकानदार से बात की। उन्होंने बताया कि रात में पाँच हजार लोगों की भीड़ ने दुकान पर धावा बोल दिया और उसे निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि वहाँ सिर्फ 80 हिंदू घर थे। भीड़ के पास हथियार और पत्थर थे। उन्होंने दुकानें लूट ली। इनलोगों ने महादेवजी मंदिर में भी तोड़फोड़ की और दानपेटी चुरा ली। इनलोगों ने अम्बे माता मंदिर को भी नुकसान पहुँचाया।
‘आई लव महादेव’ लिखने पर भड़की मुस्लिम भीड़
दरअसल एक हिन्दू युवक ने ‘आई लव मुहम्मद’ के विरोध में अपने सोशल मीडिया स्टेटस में ‘आई लव महादेव’ लिखा था। इससे गुस्साए कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़ ने उसके दुकान में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया।
इस्लामी भीड़ ने पास में हो रहे गरबा मंडप पर भी हमला किया। महिलाओं को निशाना बनाया गया। जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची, तो उन पर भी हमला किया गया, जिससे पुलिस की दो गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, गरबा के दौरान अचानक हमला हुआ और हमलावर ‘आई लव मुहम्मद’ के नारे लगा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि कई वाहनों के शीशे तोड़े गए और महिलाओं पर भी हमला किया गया और पथराव हुआ।
घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आँसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई और अप्रिय घटना न घटे। फ़िलहाल, गाँव में एसआरपी की दो कंपनियाँ और 200 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

