गुजरात के पंचमहल जिले में कक्षा 12 की प्रारंभिक परीक्षा में देर से आने पर एक छात्र ने महिला इनविजिलेटर को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना 24 जनवरी 2026 को शेहरा कस्बे के एस जे डेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई।
छात्र ने टीचर से कहा, “घर में कोई मुझसे कुछ नहीं पूछता, आप कौन होती हैं?” और फिर उन पर हाथ उठा दिया। घटना CCTV में कैद हो गई, जिसके बाद वीडियो वायरल हुआ और लोगों में नाराजगी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपित छात्र मोहम्मद खान अंसारी ने बाद में अपने अब्बू और 15-20 लोगों के साथ स्कूल लौटकर शिक्षिका को धमकी दी। हालाँकि, आरोपित ने दावा किया कि वह माफी माँगने गया था।
अब्बू ने भी उसी दिन टीचर और प्रधानाचार्य से माफी माँगी थी। पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया और मंगलवार (3 फरवरी 2026) को FIR दर्ज की। आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जमानत मिल गई है।

